बिश्रामपुर: विश्रामपुर: छिपादोहर जंगल से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का जला शव बरामद किया, जांच जारी
विश्रामपुर थाना क्षेत्र के छिपादोहर कला सोनपुरुआ जंगल से मंगलवार की शाम तकरीबन पांच बजे एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक का जला हुआ शव पुलिस ने बरामद की है। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने बताया कि युवक की हत्या कर शव को जलाया गया है। जिसके वजह से युवक की पहचान नहीं हो पा रही है।