चैनपुर: पलामू: पत्नी के हत्यारे पति को उम्रकैद, ₹50 हजार जुर्माना, चैनपुर के बहेरा में हुई थी घटना
पलामू व्यवहार न्यायालय के प्रथम जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नंबर एक अखिलेश कुमार की अदालत ने शनिवार को पत्नी की हत्या के चार साल पुराने मामले में दोषी पाते हुए चैनपुर के बुढीबीर बेलवादमर निवासी नेसार अंसारी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।