शुक्रवार को करीब 12 बजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नर्मदापुरम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया द्वारा प्रदत्त सांसद निधि से विद्यालय में कक्ष निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राज्यसभा सांसद माया नारौलीया शामिल हुई। सांसद निधि राशि ₹9,90,000 से विद्यालय में कक्ष निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।