बेंगाबाद: मोतीलेदा में प्रेमिका से शादी की जिद में युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला ड्रामा
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गांव में सोमवार को 7 बजे फिल्म ‘शोले’ का सीन लाइव दिखा।यहां मोतीलेदा निवासी संजय रजक प्रेमिका से शादी करने की जिद लेकर करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिसके बाद गांव में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जानकारी के अनुसार संजय रजक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है. परिजन शादी को तैयार नहीं है।