नूरसराय: पटना से नूरसराय थाना और STF की संयुक्त कार्रवाई में टॉप-10 अपराधी अवध बिहारी उर्फ बंडा गिरफ्तार
नूरसराय थाना पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी में नालंदा जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल नूरसराय थाना क्षेत्र के पहलाद नगर गांव निवासी तनिक गोप के पुत्र अवध बिहारी उर्फ बंडा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक लोहे का देसी कट्टा भी बरामद किया है। इस मामले में सदर डीएसपी 2 संजय जायसवाल ने बुधवार की सुबह 10:30 बजे के करीब बताया कि नूरसराय