सिंगरौली: मानवाधिकार संगठन के तत्वाधान में सरई के ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मानवाधिकार संगठन की संयुक्त तत्वाधान में सरई जट्ठा टोला के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन पत्र में बताया गया है कि सरई जट्ठा टोला को अदाणी कंपनी द्वारा अधिग्रहित किया जा रहा है इस दौरान मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि जट्ठा टोला में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं जिनके पास कोई पट्टा नहीं है अब प्रशासन द्वारा उन्हें नोटिस देकर हटाने का फरमान जारी कर दिया गया है जिससे ग्रामीण काफी परेशान और चिंतित है