जगाधरी: मेयर ने सब्जी मंडी यमुनानगर का किया निरीक्षण, फल व सब्जी विक्रेताओं की सुनी समस्याएं
मेयर सुमन बहमनी ने बुधवार को यमुनानगर सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही सभी सब्जी व फल विक्रेताओं को खुले में कचरा न फेकने, कचरा एकत्रित करने के लिए डस्टबिन का इस्तेमाल करने व सड़कों पर रेहड़िया व अन्य सामान रखकर अतिक्रमण न करने का आह्वान किया।