अनूपपुर: 30 हजार की रिश्वत लेते PHE के प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) रीवा की टीम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) अनूपपुर के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ए.के. साह को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उन पर एक ठेकेदार से 14 लाख रुपये के भुगतान, 7 लाख रुपये की सुरक्षा राशि और 4 लाख रुपये की एफडीआर रिलीज करने के एवज में कुल 2 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।