ईचागढ़ प्रखंड के लेपाटांड गांव में रामचरितमानस पाठ सह महायज्ञ का आयोजन किया गया।रविवार रात 8 बजे जागरण रात्रि के अवसर पर महाआरती किया गया। जिसमें आस-पास गांवों के काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे तथा महाआरती में शामिल हुए।श्रद्धालुओं ने रामचरितमानस पाठ प्रवचन श्रवण किए।इस दौरान बच्चों द्वारा बानर सेना की झांकी दिखाई गई।