राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के जिला बलिया की कमेटी, राष्ट्रीय कमेटी और उत्तर प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजे शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर उपस्थित रहे राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के संस्थापक/निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि नवनियुक्त कमेटी समाज के लिए अच्छा कार्य करेगी और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेगी।