अंबाह: किला बस्ती तालाब में दिखा मगरमच्छ! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
Ambah, Morena | Jun 3, 2026 🐊 किला बस्ती तालाब में मगरमच्छ दिखने से दहशत अंबाह की किला बस्ती स्थित प्राचीन तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में भय का माहौल है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों से अपील की गई है कि वे तालाब के पास जाने से बचें और बच्चों को अकेले न भेजें।