एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भागलपुर जिले के एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई वहीं उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक बुरी तरह से घायल हो गया। एक्सीडेंट होने के तुरंत बाद प्रत्यक्ष सदस्यों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना प्राप्त होते हीं परिजनों में कोहराम मच गया।