शुजालपुर: स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की टक्कर में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की हुई मौत मरने वालों की संख्या भी दो।
शुजालपुर-पचर्चार मार्ग पर तलेन के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई। गंभीर घायल हनीफ खान की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले उनकी पत्नी मुमताज बी ने दम तोड़ दिया था।जानकारी के अनुसार इकलेरा के एक ही परिवार के तीन लोग बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक की स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। हादसे में मुमताज बी और हनीफ खान गंभीर घायल हो गए।