चैनपुर: अंगूठा नहीं लगने के कारण धान बिक्री की राशि से वंचित चैनपुर के किसानों को सोमवार को होगा भुगतान, डीएसओ के साथ हुई बैठक
उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने चैनपुर के वैसे किसानों के साथ शनिवार दोपहर 3 बजे तक बैठक की, जिनका अंगूठा नहीं लगने के कारण धान बिक्री की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। बैठक में धान अधिप्रप्ति केन्द्र के प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार पाण्डे एवं राधा राइस मिल के प्रतिनिधि रामदास साह भी मौजूद थे।