सुसनेर: पुष्प शक्ति विहार कालोनी के गौरीशंकर मंदिर में होगी शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, मनकामेश्वर मंदिर से निकाली कलश यात्रा
बुधवार दोपहर 2 बजे मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा के साथ ही वार्ड 12, परसुलिया रोड स्थित पुष्प शक्ति विहार कॉलोनी के श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर में 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शानदार शुभारंभ हो गया है। महोत्सव का आयोजन मंदिर में शिव परिवार की स्थापना के लिए किया जा रहा है।