सिवनी: सिवनी में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित कार पुलिया के नीचे पलटी, 5 लोग बाल-बाल बचे
Seoni, Seoni | Jul 7, 2026 सिवनी में एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया। मंगलवार को रेलवे स्टेशन रैक पॉइंट के पास एक सफेद कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा पलटी। कार में सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।