डोलरिया: मिसरोद में डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर किसानों की लगी लंबी कतार वीडियो हुआ वायरल
मिसरोद स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लगने का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसान डीजल प्राप्त करने के लिए अपने-अपने केन लेकर लाइन में खड़े हैं और घंटों इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय किसानों के अनुसार क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशान है।