मंदसौर: पेट्रोल पंप पर ऑटो चालक को डीजल देने से इनकार, वीडियो वायरल
मंदसौर शहर के मॉर्डन पेट्रोल पंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वीडियो में कर्मचारी ऑटो चालक से कहते दिख रहे हैं कि केवल रेगुलर कस्टमर के वाहनों में ही डीजल-पेट्रोल डाला जाएगा,दूसरे पंपों से ईंधन भरवाने वालों को सेवा नहीं मिलेगी। घटना के बाद लोगों में नाराजगी है और कार्रवाई की मांग उठ रही है,