शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत छब्बर स्कूल के पास एक तेज रफ्तार बुलेट चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक अन्य बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया है, जबकि बुलेट चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घायल की पहचान सतीश परिहार उम्र 25 वर्ष पुत्र कल्याण सिंह परिहार, निवासी ग्राम विलोकला के रूप में हुई है।