मोरी: मोरी में 13 जुलाई को बहुउद्देशीय शिविर, स्थानीय समस्याओं का होगा समाधान
13 जुलाई को मोरी विकासखंड कार्यालय में जन-जन की सरकार के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारी एकत्रित रहेंगे और जनता की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण करेंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं के फॉर्म भरने और प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।