मंदसौर: रामटेकरी से चैना माता-कुशला माता उत्सव पर निकला भव्य चल समारोह
मंदसौर के रामटेकरी स्थित चैना माता-कुशला माता उत्सव पर शुक्रवार सुबह लक्षकार लखेरा समाज ने भव्य चल समारोह निकाला,समाजजन धार्मिक गीतों और ढोलक की थाप पर नाचते-झूमते शामिल हुए,महिलाओं ने एक जैसी आकर्षक वेशभूषा धारण की, चल समारोह संजय गांधी उद्यान पहुंचा,जहां समाज उत्थान एवं प्रसादी के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए,