इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकुर्रा में सीमेंटेड रोड निर्माण के दौरान नाली की निकासी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने दो सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गांव सिकुर्रा निवासी रिषीपाल सिंह पुत्र गोपाल सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा सीमेंटेड रोड का निर्माण कराया जा रहा है।