गुरुवार को शाम 4:00 बजे शांतिपूर्ण ढंग से पैक्स चुनाव का नामांकन संपन्न हुआ। वहीं इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचित पदाधिकारी विश्वजीत कुमार तिवारी ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन श्रीमतपुर से अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। जबकि सदस्य पद के लिए 13 लोगों ने अपना नामांकन कराया।