लटेरी: लटेरी न्यायालय के पास से न्यायालय के बाबू की मोटरसाइकिल हुई चोरी, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
शनिवार को लटेरी न्यायालय के पास से न्यायालय के बाबू की मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। लटेरी पुलिस ने फरियादी दुर्जन सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार फरियादी की होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक MP 40 MW 8314 किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।