पचपदरा: चुनाव के लिए अधिग्रहित वाहनों को 23 अप्रैल शाम 5बजे तक राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर में अपनी उपस्थिति देनी होगी
जिला परिवहन अधिकारी राजेंद्र मारू ने सोमवार को जानकारी देकर बताया कि चुनाव के लिए अधिग्रहित वाहनों को 23 अप्रैल शाम 5:00 बजे तक राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर में अपने वाहन सहित उपस्थिति देनी होगी। इसके अभाव में वाहन तथा वाहन मालिक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वाहन का परमिट तथा वाहन चालक का लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जा सकती है।