पचपदरा: बालोतरा में विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, रक्तदाताओं को हेलमेट गिफ्ट दिए गए
बालोतरा शहर में लघु उद्योग मंडल में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस विशाल रक्तदान शिविर में अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को रक्तदान के पश्चात हेलमेट गिफ्ट किए गए। आयोजन कर्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान होता है अतः प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदाताओं को हेलमेट वितरित किए गए।