विदिशा नगर: रोटरी क्लब भेलसा का अधिष्ठापन एवं सम्मान समारोह आयोजित
उदयगिरि स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार रात 9 बजे रोटरी क्लब भेलसा का अधिष्ठापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित विभिन्न शहरों से आए रोटेरियनों ने भाग लिया। समारोह के दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी का स्वागत किया गया तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान भी किया गया।