सहारनपुर: बारिश और ओलावृष्टि से मिली गर्मी से राहत, लेकिन किसानों की बढ़ी चिंता, अगले दिनों में फिर भीषण गर्मी के आसार
सहारनपुर में पिछले तीन दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने जहां लोगों को राहत दी, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी। शाम को घने बादलों के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी और ओले गिरे, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि बुधवार सुबह तेज धूप के साथ गर्मी ने फिर वापसी के संकेत दिए।