बूरमू: बदलूटा गांव में अफीम के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया गया!
Burmu, Ranchi | Sep 16, 2025 16/9/25 समय 12बजे बुड़मू थाना क्षेत्र के बदलूटा गांव में पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृवत में अफ़ीम की खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस निरीक्षक मांडर ,थाना प्रभारी बुड़मू ,स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ो ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अफीम से होने वाले दुष्प्रभाव कानूनी प्रावधान के विषय में बिस्तार से बताया गया।