हरदा: हरदा के अनस खान ने मध्य प्रदेश पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, जिले का बढ़ाया मान।
Harda, Harda | Jul 7, 2026 हरदा जिले के ग्राम कड़ोला निवासी 17 वर्षीय अनस खान ने मध्य प्रदेश पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 5 जुलाई को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई थी। अनास खान ने 95+ किलोग्राम सब-जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 370 किलोग्राम वजन उठाया।