बदायूं: दसवां संस्कार में शामिल होकर टैम्पो में बैठी महिला को अल्फारिया अस्पताल के पास ईको ने साइड मारी, गिरकर हुई मौत
Budaun, Budaun | May 31, 2026 सदर कोतवाली क्षेत्र के अल्फारिया अस्पताल के पास ईको कार ने साइड मार दी। जिससे गीता गिर गई और गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान गीता की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ईको कार को पकड़ लिया है और गीता के शव का पोस्टमार्टम कराया है।