पिपरई: पिपरई पुलिस ने ताश के पत्तों से जुआ खेलते चार लोगों को किया गिरफ्तार
गुरूवार को शाम 7:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार पिपरई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिपरई में कुडी मोहल्ले जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिपरई में कुड़ी मोहल्ले ताश के पत्तों के जरिए हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना के आधार पर पिपरई पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चार लोगों को गिरफ्तार किया।