राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल रहें। इस दौरान विधायक एमटी राजा ने कहा कि अस्पताल जनता की जीवन रेखा है, इसलिए सुविधाओं में किसी तरह की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।