शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में 12 जुलाई को होगा 'वृक्षारोपण महायज्ञ', तैयारियां जोरों पर
शाहजहांपुर। जिला प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 12 जुलाई को 'वृक्षारोपण महायज्ञ' का आयोजन करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। यह अभियान सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा, जिसमें 'ऊर्जावन' और 'समरस वन' जैसी थीमों पर पौधारोपण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी संबं