सकलडिया कोतवाली के भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वृद्ध ने ट्रेन के आगे कुदकर आत्महत्या की। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष के आसपास रही होगीव हादसा इतना भीषण था की ट्रेन की चपेट में आने के बाद मृतक करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया।