गोड्डा: भटौन्दा के पास सरिया लदे वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक जख्मी, बाल-बाल बची जान
Godda, Godda | Apr 5, 2026 रविवार की दोपहर पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के भटौन्दा के समीप सरिया लदे वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। सरिया से उसका गला और सीना बुरी तरह जख्मी हो गया हालांकि उसकी जान बाल बाल बच गयी। घायल का नाम सुफियान अंसारी है जो बड़ी लोबन्धा का रहने वाला है। घटना की जानकारी के बाद उसके घरवाले पहुँच गए थे वो अपने ससुराल से वापस आ रहा था।