मेरठ: मेरठ में महिलाओं ने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर बिजली घर पर फेंके, विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
Meerut, Meerut | Apr 27, 2026 मेरठ के मोहनपुरी क्षेत्र में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के विरोध में सोमवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने अपने घरों से मीटर उखाड़कर बिजली घर पर फेंक दिए और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।