उभरते खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम की सूरत बदलने और इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो गया है। लगभग 26 करोड़ 36 लाख रुपये की कुल लागत से यहाँ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।