हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में अवैध शराब विवाद और कॉलेज कैंपस में हुई फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इन मामलों में शामिल कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 18-19 जनवरी को कजरात नावाडीह में अवैध शराब कारोबार को लेकर दो गुटों में मारपीट व हवाई फायरिंग हुई थी।