धमतरी: सोरिद पुल के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई कार, बाल-बाल बचे कार सवार
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम धमतरी के सोरिद पुल के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कार अनियंत्रित होकर अचानक डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गया, किसी प्रकार की चोट नहीं आई। वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं क्रेन की मदद से कार को डिवाइडर से हटाया।