टापरी: किन्नौर के मध्य बहने वाली सतलुज नदी उफान पर, DDMA ने जारी किया अलर्ट, पर्यटकों से नदी के करीब न जाने का किया आग्रह
Tapri, Kinnaur | Jun 13, 2025 जनजातीय ज़िला किन्नौर के मध्य बहने वाली सतलुज नदी का शुक्रवार सुबह 9:40 मिनट के आसपास भयंकर जलस्तर बढ़ा है। और नदी के आसपास भूमि कटाव भी शुरू हुआ है। ऐसे मे DDMA ने पर्यटकों को सतलुज नदी के करीब न जाने का आग्रह किया है। और साहसिक गतिविधियों से दूर रहने को कहा है। ताकि नदी के बहाव मे बहने से किसी के जान की हानि न हो।