मनेर: मंत्री श्रवण कुमार ने सराय गांव में खेल मैदान व मनरेगा पार्क का किया उद्घाटन
Maner, Patna | May 28, 2025 मनेर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सराय गांव में निर्मित खेल मैदान व मनरेगा पार्क का बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार की दोपहर 2:25 के करीब के बताए जा रही है। मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, मो. गोल्डेन सहित कई लोग मौजूद थे।