सोनबरसा प्रखंड मुख्यालय के सभा कक्ष में मंगलवार को प्रमुख कृष्णा देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, राशन कार्ड समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।