बिजनौर: बिजनौर में गांव इटावा के पास आवारा पशु व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | May 13, 2024 बिजनौर में बेगावाला मार्ग पर गांव इटावा के पास आवारा पशु व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव इटावा निवासी शमसुद्दीन के काफी गंभीर चोट आई जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शमसुद्दीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजनौर जिले में लगातार आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से हादसे बढ़ रहे हैं।