बेरमो: भोला सिंह कॉलोनी में बिजली के तार में आग लगने से अफरातफरी मची
Bermo, Bokaro | Apr 20, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बुंडू पंचायत के भोला सिंह कॉलोनी में आज सोमवार समय लगभग सात बजे बिजली तार में आग लग गई।जिससे कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई।बताया गया कि आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 को बुंडू पंचायत के भोला सिंह कॉलोनी में एक अप्रत्याशित घटना में तार में आग लग जाने के कारण सम्पूर्ण भोला सिंह कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।