अरवल: जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में एसपी डॉ. नवजोत सिमी द्वारा मासिक समीक्षा बैठक, पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश
Arwal, Arwal | Jun 19, 2026 जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी की अध्यक्षता में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना अध्यक्षों के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न थानों के लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन, शराबबंदी अभियान, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की गई।