चित्तौड़गढ़: किले के खजाने का झांसा देकर ठगी करने वाले तांत्रिक गैंग का भंडाफोड़
सदर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो खुद को तांत्रिक बताकर “राजा-महाराजा काल का जमीन में दबा खजाना” ढूंढने का झांसा देकर ग्रामीणों को ठग रहे थे। आरोपी डिटेक्टर मशीन लेकर किले के आसपास सुनसान जगहों पर सोना खोजने का नाटक करते थे और मोटी रकम ऐंठते थे।