खैरथल: खैरथल में नारायण मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन, प्रधानमंत्री के 12 साल पूरे होने पर किया गया कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार सुबह 8:00 बजे खैरथल स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें देश की उन्नति प्रदेश की खुशहाली तथा आम जन के सुख समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।