विदिशा नगर: कल देररात एसएटीआई गेट के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के बायी ओर नाले मे उतरी, टला बड़ा हादसा...
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसएटीआई कॉलेज के गेट के पास बुधवार रात 10 बजे पीतल मिल चौराहा की ओर से आ रही एमपी 04 बीसी 2833 दुर्गा नगर चौराहे की ओर आ रही थी इस दौरान कार्यचालक स्टेरिंग से अपना नियंत्रण को बैठा और वह सड़क के बायी ओर फुटपाथ को पार करते हुए नाले की ओर उतर गई, गनीमत यह रही की कार नाले के ठीक पहले रुक गई अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी