11 फरवरी को प्रखंड के रविदास आश्रम नहसी में धूमधाम से रविदास जयंती मनाया जाएगा। जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर सोमवार शाम 5 बजे तक प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क किया गया। साथ ही सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा सह जुलुश निकाला जाएगा।